Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुत्ता लिफ्ट में नहीं जाएगा…नोएडा में रिटायर्ड IAS ने जड़ा महिला को थप्पड़, Video Viral

October 31, 2023

कुत्ता लिफ्ट में नहीं जाएगा…नोएडा में रिटायर्ड IAS ने जड़ा महिला को थप्पड़, Video Viral

नेशनल डेस्क: नोएडा में एक बार फिर कुत्ते को लेकर विवाद हो गया और यह मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक उतर आई। दरअसल एक महिला अपने कुत्ते को लिफ्ट में लेकर जाना चाहती थी लेकिन रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ने लिफ्ट में कुत्ता ले जाने वाली महला को थप्पड़ मारे।

 

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी महिला को कुत्ता लिफ्ट में अंदर ले जाने से मना कर रहे थे लेकिन वे नहीं मानी और अड़ी रही। जब महिला लिफ्ट से बाहर नहीं निकली तो अधिकारी आग-बबूला हो गए और महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

वहीं पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। इसी के साथ एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला ने अपने पति को बुलाया और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को पिटवाया। सिक्योरिटी गार्ड ने आकर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को महिला के पति से छुड़वाया।

 

यह पूरी घटना नोएडा के PARX Laureate सोसाइटी सेक्टर-108 की है। वायरल CCTV में दिख रहा है कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सोसाइटी की लिफ्ट से जा रहे थे, तभी एक महिला भी लिफ्ट में जाने लगी, उसके साथ उसका कुत्ता भी था। यह देख आईएएस अधिकारी ने कहा कि आप कुत्ता लेकर लिफ्ट में नहीं जा सकती हैं। इस पर महिला भड़क गई और कहने लगी मैं लिफ्ट से ही कुत्ता लेकर जाऊंगी। दोनों में इस पर बहस छिड़ गई। आईएएस अधिकारी ने वीडियो बनाने के लिए जैसे ही अपना फोन निकाला, महिला ने उनका फोन हाथ से खींच लिया। महिला की इस हरकत से आईएएस अधिकारी को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे थप्पड़ ज़ड दिया, इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 

वहीं दूसरी वीडियो में महिला का पति आईएएस अधिकारी को बुरी तरह से पीटता हुआ दिख रहा है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक उनको किसी शख्स ने फोन करके इस घटना की जानकारी दी। एक रिटायर्ड आईएएस और महिला के बीच मारपीट की जानाकरी मिली है। पूरी जांच-पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें