Site icon Dainik Savera Times

रेवाड़ी ने नशे में धुत्त पति ने पत्नी का गला काटा, बाद में खुद भी की आत्महत्या, स्कूल ड्रेस बदलने पर हुआ था विवाद

हरियाणा के रेवाड़ी में पति ने पत्नी का गला काट उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद स्वयं ने भी ब्लेड से गला काट कर आत्महत्या कर ली। घटना रेवाड़ी के गांव बालवाड़ी की है। जहां स्कूल ड्रेस को बदलने को लेकर हुए विवाद में पति–पत्नी के मौत हो गई।

परिजनों ने घटना की सूचना खोल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या के प्रयोग में लिया गया सेविंग ब्लेड बरामद किया है। दंपत्ति के शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़े मिले।

पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक सिकंदर के पिता मामुद्दीन ने बताया की दोनो में बेटी की स्कूल ड्रेस को बदलने के चलते बहस हो गई थी। बेटी की स्कूल ड्रेस छोटी थी जिसे मंजू ने बदलने के लिए कहा था। लेकिन सिकंदर ने मना कर दिया। इस बात और दोनो में झगड़ा होने लगा था। इसी झगड़े के चलते नशे में धुत्त सिकंदर ने मंजू का गला काट कर उसकी हत्या कर दी। बाद मे खुद भी आत्महत्या कर ली।

गांव के सरपंच ने बताया की सिकंदर शराब पीने का आदि था। और कोई काम–धंधा नही करता था। सिकंदर नियमित रूप से शराब पीता था। जिस वजह से घर में लड़ाई–झगड़े होते रहते थे। शराब की लत से परेशान होकर मंजू अपने मायके चली जाती थी। अभी कुछ दिन पहले ही सिकंदर मंजू को बापस लेकर आया था। इसके अलावा सरपंच ने बताया कि ये कहना मुश्किल है कि घटना के वक्त सिकंदर ने शराब पी थी या नही। लेकिन वह आमतौर पर रोज ही शराब का सेवन करता था।

सिकंदर के पिता 72 वर्षीय मामुद्दीन ने बताया कि वह सेना में सूबेदार के पद से रिटायर्ड है। पूरा परिवार उसकी पेंशन पर ही आश्रित है। सिकंदर काम के सिलसिले में रेवाड़ी भी गया था। लेकिन लौट कर वापस गांव आ गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए उन्हें अस्पताल भिजवाया है।

Exit mobile version