Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे का शिकार हुए 2 युवक, दोनो की मौके पर ही मौत हो गई

July 24, 2024

रेवाड़ी में भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे का शिकार हुए 2 युवक, दोनो की मौके पर ही मौत हो गई

हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे–11 के पास स्थित गांव खरखानी के पास ही हुआ है। हादसे में कार सवार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों के पहचान रेवाड़ी के गांव खरखड़ी निवासी 24 वर्षीय मंजीत और 23 वर्षीय नितेश के रूप में हुई है। दोनो ही अच्छे दोस्त थे और शहर में शॉपिंग करने के लिए कार में सवार हो निकले थे। दोनो घर से शाम 6 बजे के करीब आई–20 कार से निकले थे।

लेकिन जैसे ही मंजीत और नितेश रेवाड़ी–जैसलमेर हाईवे के आउटर बायपास स्थित खरसानी पहुंचे। वैसे ही सामने से एक पानी का टैंकर आता दिखाई पड़ा। टैंकर चालक ने लापरवाही के साथ बिना इंडिकेटर दिए ही टैंकर को मोड़ दिया।जिसे देख गाड़ी का संतुलन बिगड़ गए। और गाड़ी पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया।

जिस वजह से आई–20 कार सीधा जाकर टैंकर से भिड़ गई। भीषण हादसे में कार सवार दोनो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही भाड़ावास गांव पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है।

घटना की सूचना मृतकोंके परिजनों को दी गई है। आगामी कार्यवाही परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जायेगी। इसके अलावा पुलिस टीम ने टैंकर चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। टैंकर चालक भी हादसे में गंभीर रूप।से घायल हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें