Site icon Dainik Savera Times

रेवाड़ी में बाइक सवार युवक की कार से भिड़ंत, हादसे में युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवक की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। युवक बाइक पर सवार था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

 

मृतक की पहचान शादतनगर निवासी विक्रम के रूप में हुई है। वहीं उसके दोस्त की पहचान अंगद के रूप में हुई है।अंगद ने बताया की वह अपने दोस्त विक्रम की बाइक पर उसके साथ ही कनीना से कोसली आ रहे थे। जैसे ही वह नाहड़ बीहड़ पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने उन्हे टक्कर मार दी

हादसा इतना जोरदार था की दोनो ही युवक बाइक से नीचे गिर गए। राहगीरों ने दोनो को अस्पताल पहुंचाया।खान जांच के बाद चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया।जबकि अंगद फिलहाल उपचाराधीन है।

पुलिस ने अंगद की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की खिलाफ पुलिस ने जांच–पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को शव ग्रह में रखवाया गया है।

Exit mobile version