नेशनल डेस्कः बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बहुचर्चित आरजी कर कांड में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें :-
राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के निलंबन की घोषणा की, जिसमें विनीत गोयल (तत्कालीन कोलकाता पुलिस आयुक्त), इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता का नाम शामिल है। इसके साथ ही तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आरजी कर मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल समेत अन्य अधिकारियों की भूमिका की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में उनकी सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हालिया विधानसभा चुनाव में पीड़िता की मां ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। इसके बाद यह मामला राज्य की राजनीति का प्रमुख मुद्दा बन गया। मुख्यमंत्री पहले ही इस मामले की जांच के लिए आयोग गठित करने का संकेत दे चुके हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :-

