Site icon Dainik Savera Times

RG Kar rape-murder case: CBI ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पातल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोलकाता की एक विशेष अदालत में दाखिल अपने आरोप पत्र में सीबीआई ने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम करने वाले रॉय ने नौ अगस्त को अस्पताल के सभागार में घटना को कथित तौर पर अंजाम दिया था।

अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने आरोप पत्र में सामूहिक बलात्कार के आरोप का उल्लेख नहीं किया है, जिससे संकेत मिलता है कि रॉय ने अकेले ही अपराध को अंजाम दिया। सीबीआई ने मामले की जांच जारी रखी है।

Exit mobile version