Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब कारोबार में शामिल हैं राजद के लोग : Deputy CM Vijay Sinha

October 18, 2024

शराब कारोबार में शामिल हैं राजद के लोग :  Deputy CM Vijay Sinha

पटना : बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों पर शुक्रवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लोगों का हाथ है। आरोप लगाया कि शराब के धंधे में शामिल लोगों को टिकट देने का काम राजद करती है। विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार कार्रवाई कर रही है और सभी शराब माफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई होगी। जब मैं विपक्ष में था, तो मैंने इन मुद्दों पर सवाल उठाए थे, लेकिन उस समय तेजस्वी यादव कुछ नहीं बोलते थे। आज भी हम इन मौतों की निंदा करते हैं। सरकार इस तरह की घटनाओं पर गंभीरता से विचार कर रही है, पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई थी। हम उन लोगों की पहचान कर रहे हैं जो इन घटनाओं के पीछे हैं। बिहार के गरीबों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

राजद पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राजद के नेता अपने पिछले वक्तव्यों पर ध्यान दें, जब उन्होंने शराबबंदी के लिए समर्थन किया था। आज भी शराबबंदी बिहार में पूरी तरह से लागू है। हम सभी को मिलकर इसे लागू करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजद के लोग भी शराबबंदी के समर्थन में थे, इसलिए अब उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपराधियों को बचाने का खेल बंद करें।‘

उन्होंने चिराग पासवान द्वारा उत्तर प्रदेश में उम्मीदवार उतारे जाने पर कहा, ‘जनता मालिक है, जनता जो फैसला करेगी वह स्वीकार होगा। प्रशांत किशोर बिहार में चुनाव लड़े जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की पार्टी हर चुनाव के पहले आती है। विजय सिन्हा ने बिहार के विकास के संदर्भ में फिल्म कॉन्क्लेव पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि हमने बिहार को बदलने की कोशिश की है। पहले बिहार की छवि को बर्बाद कर दिया गया था, लेकिन आज हम फिल्म फेस्टिवल के लिए लोगों को बुला रहे हैं और इसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें