Site icon Dainik Savera Times

RJD अध्यक्ष Lalu Yadav का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन रहा सफल, बेटे तेजस्वी यादव ने दी जानकारी

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा। इस की जानकारी उनके पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा।

तेजस्वी ने राजद सुप्रीमो (74)को ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) ले जाए जाने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पिता जी का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू स्थानांतरित किया गया।’’ लालू की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दी है। तेजस्वी ने कहा, ‘‘किडनी दान करने वाली रोहिणी आचार्य और (पार्टी के) राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए धन्यवाद।’’

Exit mobile version