Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

December 24, 2024

Road Accident : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

Road Accident: बिहार के सारण जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर जगदीश गांव निवासी रामजी सिंह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

इसी दौरान नयागांव थाना क्षेत्र में छपरा-सोनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में रामजी सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत मढौरा रेफरल अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गांव निवासी बलि साह के पुत्र व्यास साह (52) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत कोल्हुआ गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नून नगर गांव निवासी नेहाल कुमार सिंह(20)की मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।तीनों थाना की पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें