Road Accident: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के जेवरगी तालुक में नेलोगी क्रॉस के पास शनिवार सुबह एक मिनी बस और खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 13 वर्षीय एक लड़की सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
मौके पर ही पांच लोगों की मौत, अन्य यात्री घायल
पुलिस ने बताया कि सभी यात्री बागलकोट के निवासी थे और कलबुर्गी जिले में एक दरगाह जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवासुलु ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेज गति से चल रही मिनी बस का चालक कथित तौर पर नींद में था और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई।
मामले की जांच शुरू
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि मिनी बस चालक दुर्घटना के बाद भाग गया है, लेकिन बाद में वह खून से लथपथ सड़क पर पड़ा मिला। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भारतीय दंड संहिता की धारा 106 के तहत लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...