Site icon Dainik Savera Times

खुशियों को लगी नजर! बारातियों की कार का हुआ एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत 

Chhattisgarh

Chhattisgarh

Road Accident : अमेठी में बारातियों की कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार रात मोहनगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर आईटीआई के करीब लंगड़ा का पुरवा गांव में हुआ।
उसने बताया कि गांव के निवासी लक्ष्मी नारायण वर्मा की बेटी की शादी में आए बारातियों की एक कार सड़क किनारे खड़ी थी तभी रायबरेली की तरफ से आ रही एक अन्य कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में राम जगजीवन (38) तथा भवानी प्रसाद गुप्ता (45) की मौके पर ही मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो जिन्हें तिलोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Exit mobile version