Site icon Dainik Savera Times

Road accident: तेज रफ्तार कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, हादसें में युवक की मौत

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीते देर रात नेशनल हाइवे पर रतनपुर के गहलोत ढाबा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को 20 फीट तक घसीट दिया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रही रतनपुर पुलिस ने बताया कि रतनपुर के महामाया पारा निवासी रूपेश दुबे देर रात अपनी बाइक से घूमने गया था।

इस दौरान वह गहलोत ढाबा के पास बाइक से सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार ने बाइक को 20 फीट तक घसीट दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क से दूर जाकर पलट गई। हादसे रूपेश दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के दौरान कार सवार दो युवक अंदर फंस गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किसी तरह बाहर निकले। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रूपेश दुबे के शव को अस्पताल भेजा।

Exit mobile version