Site icon Dainik Savera Times

Road Accident: कार और लॉरी की जोरदार टक्कर, 5 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

Kalaburagi Road Accident

Kalaburagi Road Accident

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में लाडजापुर के पास बीती रात कार और लॉरी की टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक (SP) ए श्रीनिवासुलु टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जांच के निर्देश दिए।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Exit mobile version