Site icon Dainik Savera Times

Road Accident : कोयंबटूर में सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की हुई मौत

Jaunpur Accident

Jaunpur Accident

Road Accident : तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तीनों मृतक कोयंबटूर जिले के किनाठुकदावु के पास सिंगैयान पुथुर गांव के निवासी हैं।

मृतक तीनों दोस्तों की पहचान प्रभु (33), वीरमणि (33) और करुप्पासामी (29) के रूप में हुई है। तीनों बीती रात निजी काम के बाद पोल्लाची-कोयंबटूर मार्ग पर बाइक से घर लौट रहे थे।

वीरमणि बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। वे आधी रात में कदारुथन मेदु नामक स्थान के पास एक मोड़ पर तेज गति से पूर्व से पश्चिम की ओर जा रहे थे, तभी उनका वाहन पर से नियंत्रण खो गया। उनकी बाइक सड़क के बाईं तरफ एक ताड़ के पेड़ से जा टकराई।

इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने तीनों को बचाया और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार अधिक थी। बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। किनाठुकदावु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से इलाके के लोगों में शोक व्याप्त है।

बता दें कि हाल ही में तमिलनाडु के रानीपेट में यात्रियों से भरी बस ने सब्जी से लदे ट्रक और अन्य भारी वाहन में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतकों में ज्यादातर कर्नाटक के कोलार के रहने वाले थे। वे चेन्नई के पास एक मंदिर में दर्शन करने के बाद कर्नाटक की रोडवेज बस से लौट रहे थे। तभी ये दुर्घटना हो गई।

Exit mobile version