Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : ट्रक की मोटरसाइकिल से हुई जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाई सहित 4 की मौत

November 2, 2024

Road Accident : ट्रक की मोटरसाइकिल से हुई जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाई सहित 4 की मौत

हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा जिले के उड़ा ग्राम के पास मोटर साइकिल और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक चारों युवक हरदा जिले की टिमरनी तहसील के निवासी हैं।

दुर्घटना में मृतक युवकों में दो सगे भाई गौतम कौशल (21) प्रीतम कौशल (19) सहित दो अन्य युवक जुनैद (18) और यशराज (18) शामिल हैं। ये चारों युवक कल रात एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर टिमरनी से हरदा आ रहे थे।

तभी हरदा जिले के ही उड़ा ग्राम के पास उनकी मोटर साइकिल की टक्कर एक ट्रक से हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों भाइयों समेत चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। चारों के शवों को हरदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें