Site icon Dainik Savera Times

Road accident: ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

Firozabad Road Accident

Firozabad Road Accident

Road accident : बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी सलाउद्दीन अंसारी का पुत्र सेराज अंसारी (25), तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेडा गांव निवासी सैयद अली के साथ मोटरसाइकिल से छपरा की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक पर बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में सेराज अंसारी की मौत हो गयी, जबकि सैयद अली घायल हो गया। घायल को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया है। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Exit mobile version