Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : हाइवा और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो लोगों की मौत, चार घायल

February 4, 2025

Road Accident : हाइवा और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो लोगों की मौत, चार घायल

Road Accident: बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हाईवे और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार लोग लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र इलाके के अरँवा गांव से तिलक में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान सिकंदरा मुख्य चौक पर बालू लदा एक हाइवा ट्रक ने स्कार्पियो में टक्टर मार दी।

इस घटना में दो लोगों की मौके पर हीं मौत हो गई जबकि द्य चार लोग घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी अरुण सिंह (62 और रामाकांत सिंह ( 66) के रूप में की गयी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें