Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : भिवानी में बिन पानी, मुश्किल जिंदगानी, रोड जाम की चेतावनी

May 2, 2026

Haryana News : भिवानी में बिन पानी, मुश्किल जिंदगानी, रोड जाम की चेतावनी

भिवानी। यहां के वार्ड 27 में पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। यहां के लोग आज इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे और सड़कें जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

पानी समस्या का ये है मामला

निवासियों ने कहा कि प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए पिछले सोमवार को उनके इलाके में उनकी पाइपलाइन काट दी थी, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि पाइपलाइन की मरम्मत की जाए, वरना वे सड़कें जाम कर देंगे। वार्ड नंबर 27 के पार्षद प्रतिनिधि अंकित शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यहां सीवेज मिला हुआ पानी आ रहा था, जिसके चलते टेस्टिंग के दौरान पानी का कनेक्शन काट दिया था, लेकिन अब 6 दिन बीत चुके हैं और लाइन की मरम्मत नहीं की गई है।

लोगों ने 24 घंटे में मांगा समाधान

इस वजह से वे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि अगर 24 घंटे के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल, यह देखना बाकी है कि वार्ड 27 के निवासियों को इस गर्मी के मौसम में पानी मिल पाता है या नहीं।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें