Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोडवेज और निजी बस की जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

February 22, 2026

रोडवेज और निजी बस की जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर सिंह हवेली के पास सुबह करीब पांच बजे रोडवेज बस और एक निजी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि निजी बस के परखच्चे उड़ गए और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही उझानी कोतवाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के कारण बरेली-मथुरा हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटवाया। काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना लापरवाही से हुई या किसी अन्य वजह से।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें