Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

हथियार के बल पर इस बैंक में कई लाखों की लूट

June 15, 2024

हथियार के बल पर इस बैंक में कई लाखों की लूट

पटना। बिहार में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार को एक्सिस बैंक से 17 लाख 36 हजार रूपये लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चार की संख्या में अपराधियों ने देवकुली मोड़ स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने बैंक के कर्मचारी और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और 17 लाख 36 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लूट की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें