Site icon Dainik Savera Times

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर गंगा नदी में अपनी बुआ की अस्थियां कीं विसर्जित

हरिद्वार: उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने यहां मंगलवार को गंगा नदी में अपनी बुआ की अस्थियां विसर्जित कीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें गंगा किनारे पुष्पांजलि अर्पति की। वाड्रा हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अपने परिवार के साथ पहुंचे। वाड्रा ने मां गंगा का आचमन किया। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार आज एक साथ है।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी(Indira Gandhi ) की पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा कि आज सुबह ही प्रियंका गांधी से उनकी बात हुई थी, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी को याद किया था और आज यहां गंगा किनारे भी उनको पुष्पांजलि अर्पति की गई।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मैं कोई राजनीतिक बात नहीं कर रहा हूं। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को या किसी भी देश को इस समय जो वल्र्ड वार चल रहा है, इसका फायदा नहीं उठाना चाहिए। इस युद्ध में भारत को सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। दूसरी बात कि गांधी परिवार ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, वह पूरा देश जनता है। कौन क्या है, कैसा है, जनता सब जानती है। जल्द ही देश में परिवर्तन देखने को मिलेगा।‘

Exit mobile version