Site icon Dainik Savera Times

Haryana : गर्मी ने दिखाए तेवर, रोहतक सबसे गर्म

Rohtak is the hottest

Rohtak is the hottest

अंबाला। प्रदेशभर में गर्मी के मौसम ने आग उगलना शुरू कर दिया है। 25 अप्रैल का मौसम गर्मी से भरा रहा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं से हल्की राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पारा होगा 45 के पार

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल में पारा 45 डिग्री तापमान के पार रहेगा। शुक्रवार को प्रदेशभर में सबसे ज्यादा तापमान रोहतक में दर्ज किया गया। यहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लू के कारण गर्मी हरियाणावासियों को सता रही है। दिनभर धूप इतनी तेज रहेगी कि ये रात को भी लू के रूप में सताएगी।रोहतक में दर्ज किया अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। यदि यमुनानगर को छोड़ दें तो जीटी रोड बेल्ट के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है।

30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने ने 25 अप्रैल तक हरियाणा में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है। इसके बाद 26, 27 और 28 अप्रैल को बारिश की उम्मीद है, जो कुछ हद तक राहत देगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर खींचड़ के अनुसार “तापमान अधिकतम 45 डिग्री के पास चल रहा है। 25 अप्रैल को पश्चिमी विभोक्ष आने की संभावना है।

चलेगी धूल भरी आंधी

26 से 27 अप्रैल आम तौर से परिवर्तनशील रहने की संभावना है। धूल भरी हवाएं चलेंगी। डॉक्टर संजीव कौशिक का कहना है कि गातार गर्मी बढ रही है। अभी से गर्म हलाए चल रही हैं। बच्चों और बुर्जगों को गर्मी से बचाए रखें। पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। जरूरत होने पर घर से बाहर निकलें। सीधी धूप बचने की कोशिश करें। घर से ही छाता लेकर निकलें। पीने के लिए पानी साथ रखें।

गर्मी से बचने के ये करें उपाय

  1. धूप से बचें : दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, अगर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी या गमछा जरूर रखें।
  2. पानी ज्यादा पिएं : दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी फायदेमंद हैं।
  3. हल्का और ढीला कपड़ा पहनें : सूती (कॉटन) कपड़े पहनें, हल्के रंग के कपड़े ज्यादा बेहतर रहते हैं।
  4. लू से बचाव : खाली पेट बाहर न निकलें, सिर और चेहरे को ढककर रखें, ज्यादा देर धूप में रहने से चक्कर, कमजोरी हो सकती है।
  5. खान-पान का ध्यान रखें : ताजा और हल्का भोजन करें। बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने से बचें।
  6. घर के अंदर रहें ठंडा : खिड़कियों पर पर्दे लगाएं, पंखा/कूलर का इस्तेमाल करें, बार-बार ठंडे पानी से चेहरा धोते रहें।

Also Read :

Exit mobile version