Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में 2 पक्षों में हुआ झगड़ा, युवकों के झगड़ों में एक की मौत, मोहल्ले के लड़के ने ही चाकू, FIR दर्ज

August 4, 2024

रोहतक में 2 पक्षों में हुआ झगड़ा, युवकों के झगड़ों में एक की मौत, मोहल्ले के लड़के ने ही चाकू, FIR दर्ज

हरियाणा के रोहतक में युवक की चाकू घोंप कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक को उसके मोहल्ले के लड़के ने ही चाकू मार दिया जिससे वह लहुलुहान हो गया। युवक को आनन–फानन में पीजीआई लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, और जांच में जुट गई। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखवाया है। मृतक की पहचान पाड़ा मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय रौनक के रूप में की गई है।

पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए रौनक के दोस्त अंकित ने बताया की रौनक और उसका दोस्त राहुल रात 11 बजे मिलने के बाद अपने–अपने घर जा रहे थे। उसी समय राहुल की मुलाकात रौनक के मोहल्ले में रहने वाले डेविड और कुणाल से हो गई।

युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनो लड़कों ने राहुल के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। राहुल को डेविड और कुणाल ने थप्पड़ भी मार दिए। झगड़ा बढ़ता लेकिन स्थानीय लोगों ने मौके पर आकर झगड़े को शांत कर दिया।

जिसके बाद राहुल अपने घर की तरफ निकल गया और रौनक भी घर की ओर आ गया। जिसके बाद आरोपी डेविड और कुणाल ने आकर रौनक को घेर लिया। घर के बाहर खड़े रौनक को आरोपियों ने पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।

रौनक ने भागने की कोशिश की लेकिन वह बच नहीं पाया। रौनक को पकड़ कर आरोपियों ने चाकू से कई वार कर दिए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रौनक की आवाज सुन परिजन घर के बाहर आए और रौनक को इस हालत में देख कर हैरान रह गए।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। आगामी कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें