Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : रोमानिया में दम दिखाएगी भारत की क्वानकीडो टीम

Remove term: India's Kwankido team will showcase its strength in Romania India's Kwankido team will showcase its strength in Romania

Remove term: India's Kwankido team will showcase its strength in Romania India's Kwankido team will showcase its strength in Romania

सोनीपत। भारतीय क्वानकीडो टीम यूरोप के देश रोमानिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में देशभर से चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शामिल किया है।

समालखा के सागर का भी चयन

पानीपत के समालखा स्थित यामिन ताइक्वांडो अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी और कोच सागर का चयन 55 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है, जिससे अकादमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही टीम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। इस दौरान क्वानकीडो फेडरेशन इंडिया के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने टीम का उत्साहवर्धन किया।

इन प्रदेशों के हैं खिलाड़ी

अकादमी संचालकों ने कहा कि खिलाड़ियों की लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि क्षेत्र के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं। भारतीय टीम में बिहार से रवि कालड़ा 60 किलोग्राम, राजस्थान से नवीन कुमार 65 किलोग्राम, पंजाब से प्रीत सिंह 72 किलोग्राम, उत्तराखंड से सुनील कुमार 78 किलोग्राम, हिमाचल से पुरुषोत्तम 80 किलोग्राम और हरियाणा से सागर 55 किलोग्राम भार वर्ग में शामिल हैं। टीम कोच की जिम्मेदारी नई दिल्ली से अजय दलाल निभा रहे हैं, जबकि अतुल पंगोत्रा और नवीन सैनी टीम प्रबंधन से जुड़े हैं।

युवा खिलाड़ियों में नया जोश

क्वानकीडो फेडरेशन ऑफ इंडिया में तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष यामिन खान ने भी पूरी टीम को शुभकामनाओं के साथ रवानगी दीं। अकादमी प्रबंधन ने बताया कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सागर के चयन से अकादमी के युवा खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला है। सभी ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम रोमानिया में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतकर लौटेगी।

Also Read :

Exit mobile version