Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इटावा सफारी में रूपा ने चार शावकों को दिया जन्म, सभी की मौत

May 17, 2024

इटावा सफारी में रूपा ने चार शावकों को दिया जन्म, सभी की मौत

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा सफारी पार्क स्थित लाइन सफारी में शेरनी रूपा ने शुक्रवार को चार शावको को जन्म दिया लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही एक-एक करके चारों की मौत हो गई है। शावकों की मौत को लेकर के प्रारंभिक तौर पर सफारी प्रबंधन की लापरवाही परलक्षित होती हुई दिख रही है लेकिन सफारी प्रबंधन का कोई भी अधिकारी लापरवाही स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ.अनिल कुमार पटेल ने चार शावको की मौत की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को बताया कि 16/17 मई की रात्रि में लायन सफारी में 5 साल की रूपा नामक शेरनी ने ब्री¨डग सेंटर में अपने गर्भकाल के पूर्ण होने के लगभग 20 दिन पूर्व ही चार मरे हुए शावकों को जन्म दिया।

बब्बर शेरनी रूपा की मेटिंग लॉयन सफारी क्षेत्र में कान्हा नामक बब्बर शेर से माह फरवरी में हुई थी, मेटिंग के बाद शेरनी रूपा को ब्री¨डग सेंटर में रखा गया था। जहाँ पर इसकी पूरी देख रेख की जा रही थी तथा इसकी समुचित देख रेख के लिए एक विशेषज्ञ पशु चिकित्सक की विशेष तैनाती भी की गई थी। ब्री¨डग सेंटर में शेरनी के प्रसव के लिये संभावित तिथि 5/6 जून के लिये पूर्ण तैयारी की गई थी, परन्तु समय से पूर्व ही प्रसव हो गया।


बब्बर शेरनी रूपा ने दूसरी बार गर्भधारण किया है। इससे पहले उसने दो शावक को जन्म दिया था जिसमें से एक मृत शावक था तथा दूसरे को शेरनी द्वारा अपनाये नहीं जाने पर नियो नेटल केयर यूनिट में कीपर अजय द्वारा अपने हाथ से पाला गया जो वर्तमान में स्वस्थ है एवं लगभग 8 महीने का हो गया है। समय से पूर्व प्रसव होने के कारण संभवत: कोई भी शावक जीवित नहीं रहा।


प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देश के क्रम में शावकों के मृत्यु की वास्तविक कारणों की जानकारी एवं इन पर विशेष शोध हेतु सभी मृत शावकों को आई.वी.आर.आई. बरेली भेजा गया है।
इटावा लायन सफारी में चार शावकों की एकाएक हुई मौत वाकई में सफारी प्रबंधन की लापरवाही या फिर कोई और वजह है इसका वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आयेगा। रूपा नाम की गर्भवती शेरनी ने बीती रात करीब दो बजे से लेकर के तड़के छह बजे के मध्य एक के बाद एक करके शावकों को जन्म दिया। शेरनी जैसे-जैसे शावकों को जन्म दे रही थी वैसे वैसे शावकों को मौत होती चली जा रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें