Site icon Dainik Savera Times

RCB और प्रबंधन कंपनी के अधिकारी गिरफ्तार, FIR हुई दर्ज 

Royal Challengers Bengaluru

Royal Challengers Bengaluru

Royal Challengers Bengaluru : चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और आयोजन का प्रबंधन करने वाली कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में आरसीबी की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि आरसीबी के विपणन एवं राजस्व प्रमुख निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार से पूछताछ की जा रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक को बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी और डीएनए इवेंट मैनेजर एवं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए क्योंकि प्रथम दृष्टया उनकी ओर से ‘‘लापरवाही’’ हुई तथा प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
Exit mobile version