Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वरिष्ठ भाजपा नेता RP Singh ने की देविंदरपाल सिंह भुल्लर की अनुकंपा रिहाई की अपील

October 14, 2025

वरिष्ठ भाजपा नेता RP Singh ने की देविंदरपाल सिंह भुल्लर की अनुकंपा रिहाई की अपील

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से देविंदर पाल सिंह भुल्लर की अनुकंपा रिहाई की अपील की। आरपी सिंह ने कहा, मेरा अनुरोध पूरी तरह से मानवीय आधार पर है। भुल्लर ने 28 साल जेल में बिताए हैं। 14 साल से ज्यादा समय से उनका सिजोफ्रेनिया का इलाज चल रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में उनकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 2019 के निर्देश के बावजूद वह अभी भी जेल में हैं। दिल्ली सजा समीक्षा बोर्ड ने बार-बार उनकी रिहाई से इन्कार किया है, लेकिन परिस्थितियां करु णा और मानवीय गरिमा के आधार पर पुनर्विचार की माँग करती हैं। आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आग्रह किया है कि वे हस्तक्षेप करें और पूरी तरह से मानवीय आधार पर इस लंबे समय से लंबित राहत प्रदान करें।

ये भी पढ़ें : ‘भारत की विदेश नीति कमजोर दिख रही’, अमेरिका की 30 दिन की छूट पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें