RPSC AAE Recruitment 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) के 281 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त 2025 रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। आइए खबर में विस्तार से जानते है…
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
साथ ही उम्मीदवार को:
–देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का ज्ञान होना चाहिए।
–राजस्थान की संस्कृति की समझ भी आवश्यक है।
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष से कम
आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
विशेष छूट:
सामान्य श्रेणी के ऐसे अभ्यर्थी जो 1 जनवरी 2026 तक अधिकतम आयु सीमा से ऊपर हैं, उन्हें 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्गों, जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांगजन को नियमानुसार अतिरिक्त आयु सीमा छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर OBC/EWS: ₹600
नॉन-क्रीमीलेयर OBC/EWS, SC/ST और दिव्यांगजन: ₹400
आवेदन कैसे करें (How to Apply for RPSC AAE Recruitment)
1. आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
3. SSO ID के जरिए लॉगिन करें। अगर SSO ID नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
4. लॉगिन के बाद AAE भर्ती फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. सबमिट करने से पहले एप्लिकेशन फॉर्म को अच्छे से चेक करें।
7. फॉर्म को डाउनलोड और प्रिंट कर लें, जो भविष्य में उपयोगी होगा।

