RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य में सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) के 113 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। ऐसे में
इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया केवल RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ही पूरी की जा सकेगी।
पदों का विवरण
बता दें कि कुल 113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में सांख्यिकीय विश्लेषण, डेटा रिपोर्टिंग और नीति निर्माण से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम सेकंड क्लास में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। यह डिग्री इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, मैथमैटिक्स, कॉमर्स या एम.एससी. (एग्रीकल्चर स्टैटिस्टिक्स) में हो सकती है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट जैसे RS-CIT या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष कोर्स का प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी (क्रीमीलेयर) एवं बीसी वर्ग के लिए: ₹600
ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर), ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: ₹400
आवेदन प्रक्रिया
–RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
–“Statistical Officer Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
–नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
–सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
–आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
–भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

