RRB Technician Recruitment 2026: भारतीय रेलवे ने एक बार फिर युवाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीकी क्षेत्र में बंपर भर्ती का ऐलान करते हुए टेक्नीशियन के कुल 6565 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन ग्रेड I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड III जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा, जिससे देशभर के योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान में कुल 6565 पद शामिल हैं, जिनमें-
टेक्नीशियन ग्रेड I (सिग्नल): 323 पद
टेक्नीशियन ग्रेड III: 6242 पद
शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है:
ग्रेड I (सिग्नल): उम्मीदवार के पास B.Sc. डिग्री या संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
ग्रेड III: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें:
आयु सीमा
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी:
ग्रेड I: 18 से 33 वर्ष
ग्रेड III: 18 से 30 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा:
ग्रेड I (लेवल 5): शुरुआती वेतन लगभग ₹29,200 प्रतिमाह
ग्रेड III (लेवल 2): शुरुआती वेतन लगभग ₹19,900 प्रतिमाह
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: ₹500
एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: ₹250
भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
2. दस्तावेज़ सत्यापन
3. मेडिकल परीक्षण
महत्वपूर्ण सलाह
रेलवे ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय सभी दस्तावेज ध्यान से भरें और जांच लें। खासकर आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए, वरना आवेदन रद्द किया जा सकता है।

