Site icon Dainik Savera Times

जोधपुर में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए स्वीकृत, बदली जाएगी पाइपलाइन

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर शहर में पेयजल आपूर्ति से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए 62 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ कई महत्वपूर्ण कार्य करा रही है। बयान में कहा गया कि इसके तहत जोधपुर जिले में भी पानी की पुरानी पाइपलाइनों को बदला और बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेयजल संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए 62.28 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है।

Exit mobile version