Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ‘वात्सल्य पीठ’ की आधारशिला रखी

August 27, 2023

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ‘वात्सल्य पीठ’ की आधारशिला रखी

नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को जैन श्वेतांबर तेरापंथ की मुख्य साध्वी कनकप्रभा की याद में यहां ‘वात्सल्य पीठ’ की आधारशिला रखी। छतरपुर में जैन तेरापंथी भवन परिसर में पीठ की आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने लोगों से साध्वी कनकप्रभा द्वारा दिखाई गई राह पर चलने का आह्वान किया। आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘ज्ञान, स्पष्ट समझ और अनुभवों के कारण उनके प्रत्येक शब्द में मनुष्य को बदलने की ताकत थी। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ने किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें