Site icon Dainik Savera Times

RSS कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला, CCTV में नजर आए 2 संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

RSS office bomb attack

RSS office bomb attack

RSS office bomb attack: रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने RSS कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि ये बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके और घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, मंगलवार देर रात दो अज्ञात युवक कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंकने पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चिली सॉस की कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर पेट्रोल बम तैयार किए गए थे। इनमें से एक पेट्रोल बम बाउंड्री के पास ही गिर गया जबकि दूसरा भी कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सका। इसके कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- Triptii Dimri का जलवा जारी, फीमेल-लीड फिल्मों की बन रही पहली पसंद

 

गिरफ्तारी की बात आई सामने
रांची के एसपी सिटी पारस राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विवाद की बात आई सामने
जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ संभावित कारण भी सामने आए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि RSS कार्यालय और पास स्थित एक होटल के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

RSS कार्यालय पहुंचे कई भाजपा नेता
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता RSS कार्यालय पहुंचे। भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

 

कानूनी कार्रवाई जारी
वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version