Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, LPG से लेकर बैंक और रेलवे तक पड़ेगा असर

July 28, 2026

1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, LPG से लेकर बैंक और रेलवे तक पड़ेगा असर

Rule Change From 1st August: अगस्त की शुरुआत से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के कामों पर पड़ सकता है। इनमें गैस सिलेंडर की कीमत, हवाई ईंधन के दाम, बैंक के नए चार्ज, तत्काल रेल टिकट के नियम और GST से जुड़े बदलाव शामिल हैं। इन नियमों में बदलाव के बाद लोगों के खर्च और सुविधाओं पर असर देखने को मिल सकता है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की 1 तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं। ऐसे में 1 अगस्त को भी LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे, यह कंपनियों के फैसले पर निर्भर करेगा। कीमतों में बदलाव होने से इसका सीधा असर लोगों के घर के बजट पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :

हवाई सफर पर असर डाल सकता है ATF का नया रेट

तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में विमान ईंधन यानी ATF की कीमतों में भी बदलाव करती हैं। अगर 1 अगस्त को ATF के दाम बढ़ते या घटते हैं, तो इसका असर हवाई टिकट की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

बैंकिंग सेवाओं के चार्ज में बदलाव

1 अगस्त से कुछ बैंकों के सर्विस चार्ज में बदलाव होने जा रहा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक SMS अलर्ट से जुड़े शुल्क में बदलाव लागू करेगा। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे बैंक की नई फीस और सर्विस चार्ज की जानकारी पहले से ले लें।

तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव

रेल यात्रियों के लिए भी अगस्त से नया नियम लागू हो सकता है। बता दें कि तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए टोकन सिस्टम में बदलाव किया जा सकता है। इससे रेलवे काउंटर पर भीड़ कम करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें :

GST नियमों में होगा बदलाव

कारोबार करने वालों के लिए GST नियमों में भी कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। ई-इनवॉइस और ई-वे बिल सिस्टम को और आसान और साफ बनाने की तैयारी है। नए नियमों के तहत बिल-टू-शिप-टू लेनदेन में शिप-टू GSTIN की जानकारी देना जरूरी हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें