Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भंडारा में ‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान से बैंक के पांच करोड़ रुपये जब्त, हिरासत में 9 लोग

February 5, 2025

भंडारा में ‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान से बैंक के पांच करोड़ रुपये जब्त, हिरासत में 9 लोग

Rupees Seized in Maharashtra : महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान से कथित तौर पर बैंक से संबंधित पांच करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने एक निजी बैंक प्रबंधक सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूरुल हसन ने बताया कि कुछ लोगों ने एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक को लालच दिया था कि अगर वह उन्हें पांच करोड़ रुपये देते हैं तो वे उनको छह करोड़ रुपये देंगे। एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा और आतंकवाद निरोधक प्रकोष्ठ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को तुमसर इलाके के इंदिरा नगर में स्थित ‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि दुकान में एक बक्से में रखे पांच करोड़ रुपये जब्त किए गए। पुलिस को मशीनों की मदद से नकदी गिनने में करीब दो घंटे लगे। हसन ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि प्रबंधक ने बैंक से नकदी निकाली। हमने एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है और उनके तुमसर आने पर अधिक जानकारी हासिल की जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधक और आठ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें