
World Women’s Day : विश्व महिला दिवस के खास मौके पर वर्ल्ड वाइड फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म सास बहू की महाभारत का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर आज भोजपुरी सिनेमा चैनल पर किया जाएगा। दर्शक फिल्म सास बहू की महाभारत को आठ मार्च की शाम छह बजे और फिर नौ मार्च को सुबह 10 बजे दोबारा देख सकते हैं।
इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतिक सिंह ने इस प्रीमियर को महिला दिवस पर भोजपुरी सिनेप्रेमियों के लिए एक खास तोहफा बताया है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि सास बहू की महाभारत पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी। इसका ट्रेलर पहले ही दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया है और अब निर्माता-निर्देशक को उम्मीद है कि पूरी फिल्म को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।
प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे ये सितारें
फिल्म सास बहू की महाभारत में विक्रांत सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी, जय यादव, शालू सिंह, जे. नीलम, राम सुजान सिंह, संजय पांडे, रितु पांडे और कंचन मिश्र प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा, भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे स्मृति सिन्हा और देव सिंह भी गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है, जबकि संगीत साजन मिश्र ने तैयार किया है। फिल्म के गाने प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसकी कहानी शमशेर सेन ने लिखी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...