भिवानी। बस स्टैंड के पास से एक किराना के दुकानदार की बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पिता का आरोप है कि साध्वी के वेश में एक महिला ने खाना मांगा और फिर वह उसकी बेटी को सम्मोहित कर ले गई।
साध्वी के लिए खाना लाई थी बेटी
उसकी बेटी उसके लिए खाना लेकर आई। उसने खाना महिला साध्वी को दे दिया। इसके बाद वह पानी भरने के लिए चला गया। दुकान पर साध्वी और उसकी बेटी दोनों थीं। जब वह लौटा तो उसकी बेटी और साध्वी दोनों लापता मिलीं। उसने आसपास बेटी को काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। उसने आरोप लगाया कि महिला साध्वी उसकी बेटी को सम्मोहित कर ले गई। उसने इसकी शिकायत औद्योगिक थाना पुलिस को दी।
पुलिस जांच रही साध्वी की भूमिका
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज किया है। साध्वी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
एक नजर इधर भी :-

