Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

सहारनपुर: महिला जिला अस्पताल से चोरी नवजात बच्चा सकुशल बरामद

August 19, 2023

सहारनपुर: महिला जिला अस्पताल से चोरी नवजात बच्चा सकुशल बरामद

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जिले में महिला जिला अस्पताल से चोरी किये गये नवजात बच्चे को जनकपुरी पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद सकुशल ढूंढ निकाला।पुलिस ने बच्चे को चुराने वाली दो महिलाओं को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि उसकी दो बार शादी होने के बाद भी बच्चा नहीं हुआ। बच्चा न होने के कारण पहले पति ने तलाक दिया और दूसरे पति व ससुराल वालों ने बांझ कहकर घर निकाल दिया। इसी वजह से उसने बच्चे को चुराया था।

मामले के मुताबिक 13 अगस्त को गांव पाजराना के रहने वाले महफूज की प}ी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन16 अगस्त को सुबह 4 बजे महिला ने बच्चे को चुरा लिया।सहारनपुर के शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक बताते हैं कि 300 सीसीटीवी कैमरा की जांच के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चे के साथ जाती हुई महिला दिखाई दी। पुलिस ने अथक प्रयास के बाद महिला को ढूंढ निकाला और उसके घर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक मांगलिक ने बताया कि महिलाओं की पहचान हरियाणा के अंबाला की आशा और सुषमा के रूप में हुई है।

पूछ्ताछ में आशा ने बताया कि वह चार बहने हैं। चारों बहनों के कोई संतान नहीं है। संतान न होने के कारण लोग और ससुराल के लोग ताने मारते थे। दोनों बहनों की दो-दो शादियां हुई। पहले पति से संतान की वजह से तलाक हो गया। दूसरी शादी की, तो भी बच्चा नहीं हुआ। बच्चा न होने के कारण दूसरे पति और उसके परिजनों ने दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। बच्चा न होने के कारण समाज में बहुत शर्मदिां किया गया। इसके कारण बच्चा चोरी का प्लान बनाया। बीमार होने पर सहारनपुर के जिला अस्पताल में इलाज कराने के बहाने आई। हाथ में सिरिंज भी लगवाई। सभी वाडरें में गर्भवती महिलाओं से दोस्ती बढ़ाई। उनके बच्चों को खाने-पीने का सामान भी दिलाती थी। इससे लोगों को मेरे पर भरोसा हो गया।लालच के कारण बच्चा चोरी कर लिया। मेरी बहन ने बच्चे को छिपाने में मेरी मदद की है।एएसपी ने कहा कि बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें