Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साहस 2024 : सीसीएसआई एयरपोर्ट ने एयरोड्रम आपातकालीन अभ्यास का किया आयोजन

November 27, 2024

साहस 2024 : सीसीएसआई एयरपोर्ट ने एयरोड्रम आपातकालीन अभ्यास का किया आयोजन

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीसीएसआईए) ने बुधवार को द्वि-वार्षकि पूर्ण पैमाने पर एयरोड्रम आपातकालीन अभ्यास साहस 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस एयरपोर्ट का प्रबंधन अदाणी एयरपोर्ट होलडिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है, जो विश्व स्तर पर विविधीकृत अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज की एक सहायक कंपनी है।
नियामक प्राधिकरणों के साथ-साथ लखनऊ जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर आयोजित इस महत्वपूर्ण अभ्यास का उद्देश्य लखनऊ हवाई अड्डे की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं और अंतर-एजेंसी समन्वय का परीक्षण करना और उसे बढ़ाना था।

निपटने में तैयारियों और प्रतिक्रिया रणनीतियों का मूल्यांकन करने की दी अनुमति
इस अभ्यास में एक परिस्थिति का अनुकरण किया गया, जिसमें 101 यात्रियों के साथ कोलकाता से लखनऊ जा रही ‘एक्सवाईजेड एयरलाइंस’ की उड़ान एबीसी-123 के दोनों इंजन फेल हो गए, विमान रनवे 27 पर उतरा और टैक्सीवे माइक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।
इस सिमुलेशन ने सीसीएसआई एयरपोर्ट को ऐसी आपात स्थितियों से निपटने में तैयारियों और प्रतिक्रिया रणनीतियों का मूल्यांकन करने की अनुमति दी। अभ्यास के हिस्से के रूप में, सीसीएसआई एयरपोर्ट के क्रैश फायर टेंडर टैक्सीवे माइक के पास पहुंचे और विमान की आग बुझाई तथा विमान में सवार यात्रियों को बचाया गया। अभ्यास 10:57 बजे शुरू हुआ और 12:06 बजे समाप्त हुआ।

बाहरी एजेंसियों सहित प्रमुख हितधारकों ने लिया भाग
एयरोड्रम बचाव और अग्निशमन टीम (एआरएफएफ), एप्रन कंट्रोल, जिला प्रशासन, अस्पताल, सीआईएसएफ, भारतीय वायु सेना, एसडीआरएफ, यूपी पुलिस, फायर ब्रिगेड, एटीसी, एएआई, बीसीएएस, डीजीसीए, एयरलाइंस, सीमा शुल्क, आव्रजन और विभिन्न आंतरिक और साथ ही बाहरी एजेंसियों सहित प्रमुख हितधारकों ने व्यापक और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हुए अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया।
सीसीएसआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में उनका समर्पण और सहयोग महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें