Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : अभिनेता सैफ अली खान पर हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan : अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई स्थित उनके आवास पर रात 2 बजे एक अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल सैफ अली खान खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

हमले से पहले सैफ अली खान और हमलावर के बीच हाथापाई भी हुई। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ये हमला घर में घुसे एक चोर द्वारा किया गया है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है की हमला किस वजह से किया गया।

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है की घर में घुसे चोर की पहले घरेलू सहायिका के साथ बहस हुई थी। जिसके बाद बीच बचाव करने आए सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया।

Exit mobile version