Salman Khan’s house firing case : मुंबई। वर्ष 2024 में सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में अनमोल बिश्नाई सरेंडर करना चाहता है। इसके लिए उसने कोर्ट में अर्जी लगाई है।
बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल को पिछले साल नवंबर में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था और उसके बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। वह कई सनसनीखेज मामलों में वांछित था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी भी शामिल है। स्पेशल MCOCA कोर्ट में दायर याचिका में अनमोल ने कहा कि वह निष्पक्ष सुनवाई और न्याय के हित में चल रहे मुकदमे का सामना करने और न्यायिक कार्यवाही में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से कोर्ट के सामने सरेंडर करना चाहता है।
उसने कहा कि वह पहले से ही किसी दूसरे (NIA) मामले में कानून की कस्टडी में है और कोर्ट के उचित आदेश के बिना व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं हो सकता। उसने जोर देकर कहा कि मौजूदा मामले मंं उनके सरेंडर को औपचारिक रूप से दर्ज करने और वर्चुअल या फिजिकल रिमांड की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए कोर्ट में उसकी मौजूदगी जरूरी थी। अनमोल ने कोर्ट से गुजारिश की कि उसे पेश करने के लिए तिहाड़ जेल को प्रोडक्शन वारंट जारी किया जाए। उसकी अर्जी में कहा गया कि इससे प्रॉसिक्यूशन को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि, इससे ट्रायल और कानूनी कार्यवाही में तेजी आएगी और कानूनी प्रक्रिया के गलत इस्तेमाल को भी रोका जा सकेगा।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...