Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

समाजवादी पार्टी गुंडे और माफियाओं को देती है पनाह: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

January 21, 2023

समाजवादी पार्टी गुंडे और माफियाओं को देती है पनाह: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी तो गुंडे और माफियाओं को पनाह देती है। उनका कोई एजेंडा नहीं है। साल 2017 से पहले तक प्रदेश में माफियाराज था और आज विकास की गंगा बह रही है। कहा कि वो कुर्सी के लिए लड़ते हैं और हम लोग विकास को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

शनिवार को राजधानी में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वॉकाथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के बाद डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास में इंवेस्टर्स समिट मील का पत्थर साबित होगी। आज का यूपी निवेश के लिए सबसे सुरिक्षत प्रदेश है। वो दिन दूर नहीं, जब प्रदेश अंतरराष्ट्रीयस्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना लेगा। दुनिया भर से निवेशक यूपी आ रहे हैं। निवेशकों का यूपी पर काफी भरोसा बढ़ा है।

तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी देश के बुजुर्ग नेताओं द्वारा तीसरे मोर्चे को लेकर कवायद हुई है। जनमोर्चा, जनता दल, राष्ट्रीय मोर्चा इसी की कड़ियां हैं। तीसरे मोर्चे का कोई वजूद नहीं है। तीसरे मोर्चे को तैयार करने में जुटे लोग सिर्फ कुर्सी हथियाने की राजनीति करते हैं और हम विकास के मुद्दे को अव्वल नंबर पर रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेशन फर्स्ट के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं। आज हम आर्थिक मोर्चे पर भी सफल हो रहे हैं। गाजीपुर सीट को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस बार यह सीट भाजपा जीतेगी। यह जिला वीर अब्दुल हमीद का है। सपा शासनकाल में यहां गुंडे और माफियाओं का राज होता था, आज विकास हो रहा है। इस सीट पर भी कमल का फूल खिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें