Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी के खिलाफ मामले में संभल की अदालत 7 नवंबर को सुनाएगी फैसला

संभल: संभल की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दायर मामले में मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अधिकारियों ने बताया कि फैसला सात नवंबर को सुनाया जाएगा। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) द्वितीय आरती फौजदार के समक्ष चंदौसी जिला न्यायालय में सुनवाई हुई, जहां दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं। यह मामला हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने दायर किया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की टिप्पणियों ने ‘जनता की भावनाओं को आहत किया’।

ये भी पढ़ें : AUS-W Vs IND-W Test: भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, पहले दिन गिरे 13 विकेट

Exit mobile version