Site icon Dainik Savera Times

शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट पहुंचे Sameer Wankhede, लगाया ये गंभीर आरोप

मुंबई। पूर्व भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस याचिका में आर्यन खान ड्रग्स मामले से जुड़े वेब सीरीज ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ में अपने इमेज को लेकर नेटफ्लिक्स, शाहरुख खान और सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। समीर वानखेड़े का कहना है कि इस वेब सीरीज के जरिए उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

समीर वानखेड़े ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि वेब सीरीज Bads Of Bollywood झूठी और गलत जानकारी पर आधारित है। मादक पदार्थ विरोधी एजेंसियों को भ्रामक और नकारात्मक तरीके से दिखाती है। जनता का भरोसा कानून प्रवर्तन संस्थाओं से कम कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस सीरीज को जानबूझकर उनकी इज्जत को ठेस पहुँचाने के लिए बनाया गया है। यह मामला अभी भी आर्यन खान से जुड़ा ड्रग्स केस बॉम्बे हाईकोर्ट और एनडीपीएस विशेष न्यायालय, मुंबई में लंबित है।

राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने का आरोप

समीर वानखेड़े ने यह भी आरोप लगाया कि सीरीज में एक किरदार “सत्यमेव जयते” का नारा लगाने के बाद अश्लील इशारा करता है। यह राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान माना जाता है। ऐसे काम को राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत दंडनीय माना गया है। इसके अलावा, वेब सीरीज में कुछ आपत्तिजनक और अश्लील दृश्य हैं, जो आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं का उल्लंघन करते हैं और राष्ट्रीय भावना को चोट पहुंचाते हैं।

हर्जाना और दान की मांग

समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में दो करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है। उन्होंने कहा कि यह राशि टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान की जाएगी।

 

Exit mobile version