Site icon Dainik Savera Times

समोसे के अंदर मिली मरी हुई छिपकली, 5 साल के बच्चे की बिगड़ी तबीयत

Samosa Dead lizard Found

Samosa Dead lizard Found: बाजार का खाना खाने का शौकीन तो आजकल हर कोई है। अगर समोसे में आलू के साथ तली हुई छिपकली निकल आये तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी। ऐसी ही हैरान कर देना वाली घटना मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप बाहर से कुछ भी खरीदकर खाने से बचेंगे।

आप अगर कभी कुछ खाएंगे भी तो आप पहले उसकी अच्छे से जांच पड़ताल करेंगे और उसके बाद उसे खाएंगे। आपको बता दे कि समोसे खाने से एक 5 साल के मासूम बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल पीड़ित को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, बाजार से ख़रीदे गए समोसे के अंदर छिपकली थी और बिना देखे बच्चे ने खा लिया। इसके बाद मासूम की तबीयत बिगड़ने लगील और पेट दर्द के साथ ही उल्टियां शुरू हो गईं। शहर के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा के परिजनों ने ढेकहा स्थित एक होटल से समोसा और जलेबी खरीदे और घर लाकर मासूम श्रेयांश शर्मा जब समोसे खा रहा था तो उसे अजीब स्वाद लगा।

वही श्रेयांश ने समोसे का कुछ हिस्सा खाया और उसे रखकर दूसरा समोसा उठाया। इसी बीच, परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़े गए। समोसे में छिपकली का सिर दिखाई दे रहा था। एक वीडियो में परिजन कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘मुंडी बस बची है, बाकी सब खा लिया…’ देखें ।

उधर, छिपकली का हिस्सा खाने के कुछ देर बाद ही श्रेयांस को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होनी शुरू हो गई। परिजन मासूम को लेकर तत्काल गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां बच्चे को एडमिट किया गया और इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version