Galaxy M17 5G : स्मार्टफोन मार्केट में Samsung ने एक बार फिर धमाका किया है। कंपनी ने नया Galaxy M17 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत महज ₹12,499 रखी गई है। यह मॉडल Galaxy M16 5G का अपग्रेड वर्जन है और उपयोगकर्ताओं को शानदार फीचर्स के साथ किफायती स्मार्टफोन का बेहतरीन विकल्प देता है।
कीमत और वेरिएंट्स
Galaxy M17 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
4GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹12,499
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹13,999
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹15,499
यह फोन Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन पर 13 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
The bold and sleek #GalaxyM17 5G is here.
A Monster so slim at 7.5mm that it fits right into your Monster life. Now in Sapphire Black and Moonlight Silver- colours so striking and distinct it matches your Monster vibe.#GalaxyM17 5G #LoveForMonster #MonsterInMotion #Samsung pic.twitter.com/ybZ4B20LLG— Samsung India (@SamsungIndia) October 10, 2025
फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं
Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो FHD+ रेज़ॉल्यूशन और 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ Corning Gorilla Glass Victus की सुरक्षा मिलती है, जो इसे दैनिक इस्तेमाल में टिकाऊ बनाता है।
फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर लगा है जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में बेहतर अनुभव देता है। 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ फोन को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Samsung Galaxy M17 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED
प्रोसेसर Exynos 1330
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 5000mAh, 25W
कैमरा 50MP OIS + 5MP + 2MP, 13MP
OS Android 16, OneUI 8
ये भी पढ़े : Savitri Jindal ने रचा इतिहास, बनीं भारत की सबसे अमीर महिला
दमदार बैटरी और कैमरा सेटअप
इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह लंबे समय तक बैटरी लाइफ के लिए उपयुक्त है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy M17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा है, साथ ही 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए उपयुक्त है।
अतिरिक्त खासियतें
फोन Android 16 बेस्ड OneUI 8 पर चलता है और Samsung 6 साल तक OS अपडेट देने का भरोसा भी दे रहा है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 रेटिंग की वजह से यह पानी के छींटे और धूल से भी सुरक्षित रहता है।

