Site icon Dainik Savera Times

सिर्फ ₹12,499 में मिल रहा Samsung ये 5G स्मार्टफोन; जानें ऑफर और फीचर्स

Samsung Galaxy M17 5G : स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने अपने पॉपुलर 5G फोन Galaxy M17 5G की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। कंपनी का यह पावरफुल फोन अब पहले से कहीं सस्ता मिल रहा है। अमेजन इंडिया पर यह फोन अब सिर्फ ₹12,499 में उपलब्ध है। यानी कि फोन की कीमत में करीब ₹4,000 की कमी की गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP का दमदार कैमरा, 5000mAh की बैटरी और शानदार AMOLED डिस्प्ले जैसे प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं।

कीमत और ऑफर

सैमसंग Galaxy M17 5G को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था-

4GB RAM + 128GB स्टोरेज
6GB RAM + 128GB स्टोरेज
8GB RAM + 128GB स्टोरेज

फोन की शुरुआती लॉन्च कीमत ₹16,499 थी, जो अब घटकर ₹12,999 रह गई है। इसके अलावा, अमेजन पर ₹500 का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। यानी कि ग्राहकों को यह फोन ₹12,499 में मिल जाएगा। वहीं, इसे ₹630/माह की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। फोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और सिल्वर में उपलब्ध है।

दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है। यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड OneUI 7 पर चलता है और Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है। इसमें Galaxy AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। फोन में 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से एक्सपेंड किया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी OIS कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Exit mobile version