Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा डिस्काउंट! Flipkart Diwali Sale में आधी कीमत में मिलेगा Samsung का ये फोन; जानें ऑफर

October 11, 2025

बड़ा डिस्काउंट! Flipkart Diwali Sale में आधी कीमत में मिलेगा Samsung का ये फोन; जानें ऑफर

Flipkart Diwali Sale : फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को लॉन्च प्राइस से आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को सैमसंग ने 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया था और यह अपने 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स के लिए जाना जाता है। अब दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर कंपनी ने इसे काफी किफायती दाम में उपलब्ध कराया है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

प्राइस कट और डिस्काउंट

बता दें कि Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को पहले 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब प्राइस कट के बाद यह फोन 78,899 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। वहीं इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर 5% का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे फोन की खरीद पर आप लगभग 4,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इसका मतलब है कि Galaxy S24 Ultra 5G आपको 74,899 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल सकता है। यह सेल दिवाली और छठ पूजा के बाद तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़े : दुनियाभर में नहीं रुक रहे भूकंप के झटके, फिलीपींस में मौतें, चिली में सुनामी का खतरा

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.7 इंच का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन पर गेमिंग और वीडियो अनुभव शानदार रहता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जो 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट देता है। इसके अलावा, इस फोन में S-Pen का सपोर्ट भी है।

कैमरा और बैटरी

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन कैमरा 200MP का है। इसके अलावा 50MP, 12MP और 10MP कैमरे भी मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है और यह 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़े : अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर फिर तेज़, ट्रंप ने लगाया 100% टैरिफ, हाई-टेक एक्सपोर्ट पर भी रोक की चेतावनी

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। फोन में शानदार प्रोसेसर, हाई-एंड कैमरा और दमदार बैटरी इसे एक प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस बनाते हैं। ऐसे में इस सेल के दौरान Samsung Galaxy S24 Ultra 5G खरीदना फोन खरीदने का बेहतरीन मौका है। प्राइस कट और इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ, यह फोन तकनीक और स्टाइल का एक शानदार संगम पेश करता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन:

डिस्प्ले: 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
रैम/स्टोरेज: 12GB/16GB, 256GB/512GB/1TB
बैटरी: 5000mAh, 45W चार्जिंग
कैमरा: 200MP + 50MP + 12MP + 10MP, 12MP फ्रंट
OS: Android 14, OneUI 6

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें