Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सो रहे श्रमिकों के ‘शेड’ पर ट्रक से गिराई रेत, 5 मजदूरों की मौत

February 22, 2025

सो रहे श्रमिकों के ‘शेड’ पर ट्रक से गिराई रेत, 5 मजदूरों की मौत

जालना : Maharashtra के जालना में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर बने श्रमिकों के अस्थायी ‘शेड’ पर ट्रक से गिराए गए रेत के कारण उसमें सो रहे पांच मजदूरों की दबकर मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जाफराबाद तहसील के पासोडी-चंदोल में एक पुल परियोजना स्थल पर तड़के हुई। उन्होंने बताया कि मजदूर निर्माण स्थल पर बने एक अस्थायी शेड में सो रहे थे कि तभी चालक रेत से भरा ‘टिपर’ ट्रक लेकर वहां पहुंचा और उसने अनजाने में वहीं शेड पर ही पूरा रेत गिरा दिया जिससे मजदूर उसके नीचे दब गए।

ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया

सूत्रों के अनुसार, रेत के भार से शेड ढह गया, जिसके बाद ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया। अधिकारी ने बताया कि मलबे से एक लड़की और एक महिला को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मृतकों की पहचान सिल्लोड तहसील के गोलेगांव निवासी गणोश धनवाई (60) और उनके बेटे भूषण धनवाई (16) तथा जाफराबाद तहसील के पद्मावती निवासी सुनील सपकाल (20) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य दो पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें