Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बढ़ी, बढ़ेगी गंदगी और बीमारी

sanitation-workers-strike-extended

sanitation-workers-strike-extended

चंडीगढ़। प्रदेश के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है। ये हड़ताल हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 1 मई से चल रही है। आज इस हड़ताल को तीन दिन के लिए यानी 14 मई तक बढ़ा दिया।

नहीं चाहते अनिश्चितकालीन हड़ताल : यूनियन

इस संबंध में यूनियन के लोगों का कहना है कि वे हड़ताल को अनिश्चतकाल के लिए नहीं बढ़ाना चाहते, लेकिन सरकार इसके लिए मजबूर कर रही है। वे हड़ताल का समय बढ़ाकर सरकार के नुमाइंदों को बातचीत का मौका दे रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार ऐसा नहीं चाहती। हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाया है। कर्मचारी संघ ने ऐलान किया कि कॉलोनियों में जनता के बीच जाकर सरकार की वादा खिलाफी को लेकर जनसंपर्क करेंगे।

इन मांगों के लिए चल रही हड़ताल

इन सभी कच्चे, ठेका, दैनिक वेतन भोगी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सफाई और सीवर कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पेंडिंग हैं। ठेका प्रथा समाप्त कर विभागीय रोल पर लाना। गुरुग्राम के करीब 3480 छंटनीग्रस्त सफाई कर्मचारियों सहित अन्य नगर निकायों के कर्मचारियों की नौकरी बहाल करना। न्यूनतम वेतन को भी ₹30,000 मासिक किया जाए। 60% DA और सभी भत्तों के साथ समान काम समान वेतन। पिछले वर्षों की वेतन वृद्धि लागू करना। 2023 हड़ताल अवधि का वेतन देना। एक्सीडेंट/मृत्यु पर मुआवजा (20 लाख), प्राकृतिक मृत्यु पर 10 लाख, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी और 5 लाख। मृतक आश्रित को नौकरी देना। 2023 हड़ताल संबंधी उत्पीड़न की कार्रवाइयां, चार्जशीट, झूठे मुकदमे वापस लेना और 26 नेताओं का सर्विस ब्रेक समाप्त करना। रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत और कैशलेस मेडिकल सुविधा।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

 

Exit mobile version